Chaibasa News : बाइक व बोलेरो के बीच भिड़ंत, एक युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

नोवामुंडी-जैंतगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा, टाटा स्टील अस्पताल में घायल भर्ती

नोवामुंडी.नोवामुंडी-जैंतगढ़ मार्ग पर नोवामुंडी बाजार के पेट्रोल पंप के पास बाइक और बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गयी. जिसमें बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि साथ में सवार चचेरा भाई घायल हो गया. मृतक की पहचान नोवामुंडी थाना क्षेत्र के संग्रामसाई कॉलोनी निवासी प्रवीण ठाकुर उर्फ बंटी ठाकुर (28) व घायल की गुलशन ठाकुर उर्फ बादल के रूप में की गयी. घायल गुलशन ठाकुर( 29) का टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी में इलाज चल रहा है. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना बुधवार की संध्या करीब 5.40 बजे की है.

टाटा कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था मृतक

जानकारी के मुताबिक, प्रवीण और उसका चचेरा भाई चाईबासा से प्लसर बाइक खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान नोवामुंडी पहुंचने पर यह हादसा हो गया. लोगों ने बताया कि दोनों ने नयी बाइक खरीदी थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और बोलेराे व क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक टाटा कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था. इसी साल उसकी शादी होनेवाली थी. वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >