Chaibasa News : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कुमारडुंगी की बसंती कुमारी को मिला रजत पदक

कर्नाटक के मैंगलोर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री के 10 किमी दौड़ में मिली सफलता

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी प्रखंड के अंतरराष्ट्रीय एथलीट बसंती कुमारी ने कर्नाटक के मैंगलोर में 19-20 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ चैंपियनशिप 10 किलोमीटर दौड़ की स्पर्धा में 37:52 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल की . वह मैंगलोर यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुई थी. इस आशय की जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक सह एथलेटिक्स संघ के महासचिव अजय कुमार नायक दी. उन्होंने बताया कि बसंती कुमारी पिछले वर्ष चाइना में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में भाग ली थी, जिसमें वह 10वें स्थान पर रहीं थी. बसंती कुमारी को अभी एसआर रुंगटा ग्रुप के प्रबंधक मुकुंद रुंगटा द्वारा सहयोग किया जा रहा है. बसंती की जीत पर पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद जोबा माझी, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष जगत माझी, नीरज संदवार, बलराज हिंदवार, धर्मेंद्र हांसदा, महासचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, ओंकार महतो, अर्जुन महाकुड़, सह सचिव संजीव बहांदा, राजेश महतो, पुनम पिंगुवा, लखींद्र, प्रीति, राजू , वैगो, गुरु, दुलाल, कार्तिकव श्रवण आदि जिले के सभी खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >