झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू नेता दामू बानरा के निधन पर झामुमो जिला प्रवक्ता ने जताया शोक

झारखण्ड आंदोलनकारी और आजसू नेता दामू बानरा के निधन पर झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

प्रतिनिधि, चाईबासा

झारखण्ड आंदोलनकारी एवं आजसू के वरिष्ठ नेता दामू बानरा के निधन पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि दामू बानरा का निधन झारखण्ड आंदोलन और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने पूरे जीवन में झारखण्ड राज्य के निर्माण, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष किया. बुधराम लागुरी ने कहा कि दामू बानरा एक सरल, संघर्षशील और जनप्रिय नेता थे. राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद उन्होंने हमेशा सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. बुधराम लागुरी ने कहा कि झारखण्ड आंदोलन में दामू बानरा जैसे संघर्षशील नेताओं का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके आदर्श, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण की भावना सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anil Ranjan

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >