Chaibasa News : अबुआ आवास से गरीबों का सपना हो रहा पूरा : सोनाराम

लाभुकों के बीच अबुआ आवास के स्वीकृति पत्र का वितरण

मनोहरपुर.

मनोहरपुर प्रखंड के जामकुंडिया में शुक्रवार को जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु ने अबुआ आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन किया. साथ ही कई लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोगों के पास अच्छा घर नहीं रहता है. अब जब सरकार लोगों को घर दे रही है, तो इस पैसे का लोग दुरुपयोग ना करें. पैसे को आवास निर्माण में ही लगाएं. अबुआ आवास से गरीबों का सपना पूरा हो रहा है. जरूरतमंद अबुआ आवास योजना का लाभ उठायें. इस मौके पर कई लाभुकों के अबुआ आवास के लिए स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार, सीताराम गोप, प्रमुख गुरुवारी देवगम, तिला तिर्की, मनोज पूर्ति, सुनील लुगुन, मुन्नी देवगम आदि मौजूद थे. विधायक ने छोटानागरा, तितलीघाट एवं जोजोगुटू गांवों के फुटबॉल खिलाड़ियों को जर्सी और फुटबॉल प्रदान किया. इस मौके पर जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, सीताराम गोप, सुलेमान जोजो, कुलदीप कंडुलना, धनेश्वर महतो, रतन टोपनो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >