Chaibasa News : एफसीसी ने देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब को हराया

चाईबासा : 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

चाईबासा.सावन गोप के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत फेनेटिक क्लब चाईबासा(एफसीसी) ने एक रोमांचक मुकाबले में चक्रधरपुर के देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब को 14 रनों से हरा दिया. जानकारी के अनुसार, स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को मैच में टॉस फेनेटिक क्लब के कप्तान ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

फेनेटिक क्लब ने 174 रन बनाये

पहले बल्लेबाजी करते हुए फेनेटिक क्लब की पूरी टीम 28.2 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इस टीम के सावन गोप ने नौवें विकेट के लिए सूरज कुमार मिश्रा के साथ मिलकर 53 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को संकट से उबारा. बाद में दसवें विकेट के लिए सूरज मिश्रा व जितेंद्र दास ने 39 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. सावन गोप ने मात्र 46 गेंदों का सामना कर सात चौके व पांच छक्के की मदद से 72 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में सूरज कुमार मिश्रा ने 25 रन, अंश राज ने 20 रन, जितेंद्र दास व कृष्णा देवगम ने 14-14 रनों का योगदान दिया. देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम रॉय ने 23 रन देकर चार विकेट व आदित्य कुमार यादव ने 31 रन देकर दो विकेट हासिल किये. रोनित थापा, फैजान सोहेल अंसारी व राहुल कुमार को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ.

देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब की टीम 160 रन पर ऑलआउट

वहीं, जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26.3 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस टीम की ओर से राहुल कुमार ने दस चौके व एक छक्का की सहायता से 63 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में पितांबर ने 37, शुभम रॉय ने 14 व सोनू कुमार ने 11 रनों का योगदान दिया. फेनेटिक क्लब की ओर से सावन गोप ने 21 रन खर्च कर पांच विकेट लिये. कृष्णा देवगम ने दो विकेट हासिल किये, जबकि बापी कर्मकार, अनमोल टोपनो व शुभेन्दु बेहरा को एक-एक सफलता हाथ लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >