Chaibasa News : कराटे में 225 बालक-बालिकओं ने दिखाया दम

चाईबासा. संत जेवियर वेलफेयर सेंटर के कम्युनिटी हाॅल में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का समापन

चाईबासा.

स्पोट् र्स कराटे एसोसिएशन की ओर से संत जेवियर वेलफेयर सेंटर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ. कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया. जिला कराटे चैंपियनशिप में जिलेभर से करीब 225 बालक- बालिका कराटेकारों ने भाग लिया.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल एवं नीरज संदवार, संत मेरी पब्लिक स्कूल चाईबासा के निदेशक आफताब आलम, चेम्बर ऑफ कॉमर्स चाईबासा के विवेक सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष जायंट्स ग्रुप चाईबासा के विष्णु भुत, इरशाद अली, डीएवी पब्लिक स्कूल के खेल प्रशिक्षक अर्जुन महाकुुड़ व राजू यादव उपस्थित थे. इस दौरान सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि, मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >