कुमारडुंगी थाना के छोटारायकमन गांव में गुरुवार को पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की. महिलाओं की ओर से बुधवार को थाने में दर्ज लिखित शिकायत पर दोपहर अभियान शुरू हुआ. पहले सरकारी तालाब में दशरथ गोप, महेंद्र हेंब्रम व संतोष गोप की तीन महुआ भट्ठियों पर छापेमारी कर 10 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया गया. वहीं भट्ठियां भी ध्वस्त कर दी गयी. फिर गावं केदसरथ गोप, राजू गोप, संतोष गोप, अरुण नायक, पितनू नायक, लक्ष्मी देवी, सारदा देवी, मेनका गोप के घर पर भी छापेमारी की गयी. जहां सारदा देवी व अरुण नायक के घर से 1-1 गैलन शराब व पीतनु नायक के घर से 1 क्विंटल जावा बरामद किया गया. जब्त कुल 11 क्विंटल जावा को नष्ट कर 15 लीटर देसी शराब को जब्त किया गया. छह व्यापारियों ने झगड़ा कर दरवाजा नहीं खोला. इससे घरों के अंदर छिपा महुआ बरामद नहीं हो सका. छापेमारी के क्रम में दशरथ, राजू व महेंद्र ने महिलाओं को मारने की धमकी दी.छोटारायकमन गांव में छापेमारी कर 11 क्विंटल जावा नष्ट किया गया व 15 लीटर देसी शराब जब्त की गयी है. वर्तमान में थाना में सनहा दर्ज किया गया. आगे की कार्रवाई चल रही है. –
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.