हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में कूदने की कोशिश कर रही युवती को लोगों ने बचाया

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक युवती की जान बच गई, जो हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी. प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद को इस कदम का कारण बताया गया है.

हिंदुस्तान पुल से सोमवार को दामोदर नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही एक युवती को स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद बेरमो पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाना ले गयी. पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाने की बात कही है.

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची युवती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती हिंदुस्तान पुल पर पहुंची थी और कुछ देर बाद उसने नदी में छलांग लगाने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और सुरक्षित स्थान पर ले गये. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी.

पुलिस के पहुंचने के बाद युवती को थाना ले जाया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है.

पारिवारिक विवाद की बात बतायी

पुलिस की पूछताछ में युवती ने खुद को शादीशुदा और फुसरो की रहने वाली बताया. उसने पारिवारिक विवाद को घटना के पीछे की वजह बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी लेने की प्रक्रिया में है.

पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

स्थानीय लोगों ने हिंदुस्तान पुल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जतायी. लोगों के अनुसार पुल से पहले भी कई लोग दामोदर नदी में कूदकर जान दे चुके हैं. उनका कहना है कि पुल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और निगरानी व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, निगरानी बढ़ाने और आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akash karmakar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >