Bokaro News : मंदिर में दीये की लौ से महिला झुलसी

Bokaro News : दीये की लौ से महिला की साड़ी में आग लग गयी और वह झुलस गयीं.

बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर सुभाष चौक स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में रविवार को पूजा के दौरान दीये की लौ से सुभाषनगर निवासी शिव विलास सिंह की पत्नी मीना देवी की साड़ी में आग लग गयी और वह झुलस गयीं. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चादर से आग बुझायी और महिला को केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया. डॉ आरएन झा ने प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच रेफर कर दिया. चिकित्सक के अनुसार महिला 30 फीसदी झुलस गयी हैं. मीना देवी वार्ड पार्षद प्रत्याशी दिलीप सिंह की मां हैं. फुसरो नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, अशोक अग्रवाल, टुनटुन तिवारी, अनिल रवानी, चंदन दुबे, कंचन पासवान, दिलीप सिंह आदि अस्पताल पहुंचे.

स्वांग वाशरी में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका

सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग कोल वाशरी में रविवार की दोपहर में अचानक भीषण आग लग गयी. पीओ ने बताया कि प्लांट के डिसेलिंग ओवर साइज बिल्डिंग में लगे बी-6 कन्वेयर बेल्ट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान आग लगी थी. कार्य में लगे वर्कर समय पर आग देख नहीं सके, क्योंकि शिफ्ट चेंज होने का टाइम था. सूचना पर दमकल टीम व फॉग मशीन पहुंची और आग पर काबू पाया. कन्वेयर बेल्ट पूरी तरह जल गया है. कितना नुकसान हुआ है, तत्काल बता पाना मुश्किल है. इधर, आशंका जतायी जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से आग लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >