Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानिए कब से मिलेगी ठंड से राहत

Weather Forecast Jharkhand, Ranchi News, रांची : झारखंड के लोगों को तीन-चार दिनों के बाद ठंड से राहत मिलेगी. 18-19 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक आकाश साफ रहेगा. इधर, शुक्रवार को भी राजधानी सहित करीब-करीब सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी.

राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, डालटनगंज का 7.2, बोकारो का 7.1, चाईबासा का 10.4, दुमका का 9.7 तथा पाकुड़ का 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेसि था. संताल परगना के कुछ जिलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेसि के बीच रह सकता है. इसी तरह की स्थिति कोल्हान प्रमंडल के कुछ जिलों में भी रह सकती है.

Also Read: Corona Vaccination In Jharkhand LIVE : झारखंड में कोरोना टीकाकरण की तैयारी पूरी, 48 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

कांके का न्यूनतम तापमान 4.3 व मैक्लुस्कीगंज का 1.5 डिग्री : बीएयू स्थित मौसम यंत्र ने शुक्रवार को कांके का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. कांके के तापमान में एक दिन में करीब एक डिग्री सेसि की गिरावट आयी. वहीं मैक्लुस्कीगंज में एंग्लो समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र ने शुक्रवार की सुबह 6:35 बजे न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. तापमान गिरने से सुबह ओस की बूंदें सफेद चादर सी प्रतीत हो रही थीं.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का झारखंड में असर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >