Weather Forecast Jharkhand : बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, झारखंड में 26 व 27 अगस्त को बारिश की संभावना

Weather Forecast Jharkhand : बंगाल की खाड़ी में कल एक बार फिर लो प्रेशर बन रहा है. इसका असर 27 अगस्त तक रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक के अनुसार 26 और 27 अगस्त को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश हो सकती है.

Weather Forecast Jharkhand : बंगाल की खाड़ी में कल एक बार फिर लो प्रेशर बन रहा है. इसका असर 27 अगस्त तक रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक के अनुसार 26 और 27 अगस्त को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश हो सकती है.

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर लो प्रेशर बन रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो कल यानी 25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है. इसका असर 27 अगस्त तक रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक के अनुसार 26 और 27 अगस्त को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश हो सकती है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : कोरोना के 967 नये केस, 7 संक्रमितों की मौत, झारखंड में कोरोना के कुल मामले 30178

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी में प्रेशर बन रहा है. 25 अगस्त के आस-पास इसका ज्यादा असर दिखेगा. 26 व 27 अगस्त को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में बारिश हो सकती है. शनिवार से रविवार की सुबह तक सर्वाधिक करीब 70 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.

Also Read: कोविड सेंटर में शराब की बोतल के साथ कैदी की तस्वीर वायरल, सीएम ने लिया संज्ञान, दो पर एफआईआर दर्ज, एएसआई समेत आठ सस्पेंड

झारखंड में सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही यहां बंगाल की खाड़ी में बने नये दबाव के कारण बारिश की संभावना जतायी थी. विभाग की मानें तो आज पूरे दिन इसी तरह बारिश देखने को मिल सकती है. उम्मीद है कि 27 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >