सीसीएल और टीटीपीएस कर्मियों को दिलायी गयी मतदान करने की शपथ

सीसीएल और टीटीपीएस कर्मियों को दिलायी गयी मतदान करने की शपथ

महुआटांड़. टीटीपीएस के सर्विस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर हॉल में मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय (स्वीप कोषांग) द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बैठक की गयी. स्वीप के नोडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता, शक्ति कुमार, बीडीओ गोमिया महादेव कुमार महतो, सीओ प्रदीप कुमार महतो सहित टीटीपीएस के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अनिल कुमार शर्मा, डीजीएम अशोक प्रसाद, सीआइएसएफ के डीसी विशाल विलास रजौले शामिल हुए. श्री दत्ता ने अधिकारियों, कर्मियों व श्रमिकों को मतदान करने को प्रेरित किया. छूटे हुए अधिकारियों, कर्मियों व श्रमिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को कहा. इस कार्य के लिए प्रबंधन को भी निर्देशित किया. स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों ने वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में भी जानकारी दी. मतदान करने की शपथ भी दिलायी गयी. जीएम श्री शर्मा ने कहा कि प्रबंधन हर साइट्स में जागरूकता अभियान चला कर छूटे हुए लोगों से फॉर्म 6 भरा कर बीएलओ के पास जमा करायेगा. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी अभियान चलायेगा. डीजीएम अशोक प्रसाद ने स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को मजबूत करने की बात कही.

बोकारो थर्मल.

सीसीएल गोविंदपुर परियोजना स्थित खान प्रबंधक कार्यालय के समीप मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनाव कार्यक्रम के ट्रेनर दुलारचंद महतो ने सभी कामगारों व अधिकारियों को मतदान करने की शपथ दिलायी. मौके पर मौजूद खान प्रबंधक अंजनी कुमार, माइन इंचार्ज नंदकिशोर यादव, यूनियन के रामेश्वर साव, मो यूसुफ अंसारी, बिरसाही चमार, विजय कुमार, तुलसी गंझू, अर्जुन रविदास, आजाद अख्तर, छत्रधारी महतो, खुबलाल महतो,अशोक सिंह, रामेश्वर हजाम आदि ने शपथ लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में खुद वोट करेंगे और परिजनों से भी करायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >