नियमित बिजली नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध

चास के चाकुलिया सहित अन्य गांव के ग्रामीण पहुंचे बिजली विभाग के कार्यालय, कार्यपालक अभियंता से की वार्ता

चास. अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान होकर चास के चाकुलिया सहित अन्य गांव के ग्रामीण सोमवार को बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया. लोगों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र भूषण तिवारी के साथ वार्ता की और सही तरीके से बिजली आपूर्ति नहीं होने से हो रही समस्या से विभाग को अवगत कराया. अगुवाई कर रहे अरविंद दुबे ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. गर्मी से बैचेनी हो रही है. नींद नहीं आ रही है, मोटर द्वारा पानी नहीं भरा जा रहा है. चास के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक के लोग भी अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत लेकर पहुंचे. सभी ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने की मांग की. कार्यपालक अभियंता की ओर से आश्वत किया गया कि एक सप्ताह के अंदर सारी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा हैं. मौके पर जवाहरलाल, सद्दाम, राधे विनोद ,जयदेव, भाजपा नेता राजेश चौबे, झारखंड आंदोलनकारी नेता पार्वती चरण महतो, रमेश यादव, हरेराम मिश्रा, आर एन ओझा, कमलेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >