तेनुघाट. तेनुघाट डैम घूमने आयी लड़की से गैंग रेप के मामले में दो अन्य आरोपियों को तेनुघाट ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि झिरकी निवासी लाल मोहम्मद व सरफुद्दीन अंसारी को शुक्रवार व शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया है. मालूम हो कि पांच फरवरी को युवती के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया था. मामले में झिरकी निवासी इमरान अंसारी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
