Bokaro News : शॉर्ट सर्किट से सेक्टर-02 ए के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

Bokaro News : दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू. बिजली ठप

Bokaro News : सेक्टर 2 ए में बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी. ट्रांसफॉर्मर से उठती तेज लपटों ने आसपास की झाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. आग लगने के बाद विद्युत सप्लाई भी ठप हो गयी. आग को तेजी से फैलते देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग विभाग को सूचना दी. इसके बाद बीएसएल की सीआइएसएफ व झारखंड बोकारो की दो दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. स्थानीय लोगों के अनुसार गर्मी के कारण शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी थी. आग बुझने के बाद इलाके में धुएं का गुब्बार छा गया, जिससे कुछ देर के लिए दृश्यता प्रभावित हुई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रांसफॉर्मर और बिजली आपूर्ति की स्थिति की जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. बीएसएल के अधिकारियों का कहना है कि आग की घटना हुई थी, समय पर ही नियंत्रित कर लिया गया है. नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. जल्द की स्थिति सामान्य हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >