Bokaro News : चास की कई कॉलोनियों में बिछी पाइपलाइन, पर नहीं मिल रहा पानी

Bokaro News : चास की कई कॉलोनियों में बिछी पाइपलाइन, पर पानी नहीं मिल रहा है.

चास नगर निगम के विभिन्न वार्डों में शहरी जलापूर्ति योजना फेज एक के तहत पाइपलाइन का विस्तार किया गया है. इसके बाद लोगों को पानी मिलना शुरू हुआ. लेकिन, एक-दो साल बाद भी कई कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं हो रही है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. इसमें पुराना चास, स्वर्णकार मोहल्ला, पुराना बाजार, जोधाडीह मोड़ मुख्य पथ, चीराचास के प्राप्ति स्टेट, केके सिंह कॉलोनी के कुछ हिस्सा शामिल हैं. स्थानीय निवासी कार्तिक स्वर्णकार, सागर स्वर्णकार, एके राय स्वर्णकार आदि ने कहा कि पाइपलाइन से पानी नहीं आने से काफी परेशानी होती है. पानी की व्यवस्था करने में काफी समय बर्बाद हो जाता है. पुराना चास की महिलाओं को पानी लाने के लिए महावीर चौक और मुस्लिम मोहल्ला जाना पड़ता है. डीप बोरिंग है, लेकिन इसके खराब होने से समस्या बढ़ जाती है. जलापूर्ति योजना में पाइपलाइन का विस्तार सही तरीके से नहीं किया गया है, इसलिए हमारे मोहल्ला में पानी पहुंचता ही नहीं है. इसकी जानकारी निगम के अधिकारी को कई बार आवेदन के माध्यम से दिया गया, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >