को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया. कुर्मीडीह निवासी सोनू चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी का प्रसव दूसरे अस्पताल में हुआ. चार दिन बाद चिकित्सक ने बच्चे के हार्ट में परेशानी बतायी. कुछ जांच की बात कही गयी. इसके बाद बच्चे को लेकर ह्रदय रोग विशेषज्ञ के पास गया. जांच के दौरान नवजात को कोई लिक्विड दवा दी गयी. इसके बाद बच्चे के मुंह से झाग आने लगा. इसके बाद आनन-फानन में चिकित्सक आशा अस्पताल में दाखिल कर इलाज किया. इसके बाद बताया कि बच्चे की मौत हो गयी है. घटना का कारण नहीं बताया जा रहा है. इधर, हंगामा की सूचना पाकर बीएस सिटी थाना के इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास दल-बल के साथ पहुंचे. परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया. पुलिस की मौजूदगी में चिकित्सक व मृत नवजात के परिजनों के बीच वार्ता चल रही थी. किसी की तरफ से थाना में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था.
Bokaro News : नवजात की मौत पर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
Bokaro News : एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया.
