Bokaro News : बोकारो में झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा रही शांतिपूर्ण

Bokaro News : बोकारो जिला के 27 केंद्रों में झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई.

बोकारो जिला के 27 केंद्रों में झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई. इन केंद्रों में 12840 में से 10117 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. 2723 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. किसी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं है. परीक्षा तीन पालियों में हुई. पहली पाली 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 से 01:30 बजे और तीसरी पाली 3:30 से 5:30 बजे तक थी. परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गयी थी. हर परीक्षा केंद्र में केंद्राधीक्षक, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा ऑब्जर्वर, फ्लाइंग स्क्वाड व पुलिस पदाधिकारियों की टीम मौजूद थी. 71 परीक्षा ऑब्जर्वर और हर केंद्र के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती थी. परीक्षा केंद्रों में तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को इंट्री मिली. बायोमीट्रिक हाजिरी बनायी गयी. महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला टीम की तैनाती थी. परीक्षा केंद्र के बाहर निषेधाज्ञा लागू किया गया था.

सुबह चार बजे से ही जिला प्रशासन दिखा मुस्तैद

डीसी अजयनाथ झा के निर्देश पर जिला प्रशासन परीक्षा को लेकर सुबह चार बजे से ही मुस्तैद दिखा. संबंधित पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी और जवान सुबह 4:30 बजे बोकारो कोषागार पहुंचे और प्रश्न पत्र बॉक्स की चाबी व बाॅक्स का मिलान किया. छह बजते-बजते टीमें परीक्षा केंद्र पहुंची.

डीसी ने कंट्रोल रूम से लिया जायजा

डीसी ने समेकित कंट्रोल रूम से परीक्षा के संचालन का निरीक्षण किया. परीक्षा के नोडल पदाधिकारी सह एसी मुमताज अंसारी से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. परीक्षा केंद्रों पर की गयी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध व अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उठाये गये कदम की समीक्षा की. डीसी ने आयोग के मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >