विश्व नर्सिंग दिवस पर मंगलवार को कई जगह कार्यक्रम हुआ. चास स्थित मुस्कान अस्पताल में कार्यक्रम का उद्घाटन नर्सिंग स्टाफ के साथ अधीक्षक डॉ इरफान अंसारी, डॉ शहनवाज अनवर, डॉ मनोज श्रीवास्तव, डॉ एसपी मुंशी, उप चिकित्सा अधीक्षक वंदना सहाय, वरीय प्रशासिका रचना सिंह, अनीता ने केक काटकर किया. वक्ताओं ने कहा कि मरीज और नर्स का गहरा संबंध होता है. मौके पर नर्सिंग इंचार्ज उत्तम खवास, संतोषी, पुष्पा, बसंती, पूनम, अलका, पूरब, निमाई आदि थे. बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग चास संचालक शैलेश कुमार व नर्सिंग छात्राओं ने केक काटा. छात्राओं ने मरीजों की सेवा करने की शपथ ली. छात्राओं को सम्मानित किया गया. वेलमार्क अस्पताल नया मोड़ में नर्सों ने एक-दूसरे को बधाई दी. चिकित्सक के साथ नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर सेलीब्रेट किया गया. फ्लोंरस नाइटेंगिल के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में संचालक जितेंद्र कुमार व प्रबंधक निशा केशरी ने सभी नर्सिंग स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया. कहा कि मरीजों की सेवा के लिए नर्स समय की परवाह नहीं करती हैं. मौके पर डॉ आरके पाठक, डॉ कुसुम प्रकाश, डॉ अनन्या प्रसाद आदि थे. चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में निदेशक डॉ विकास पांडेय, डॉ राजेश भटनागर व नर्सिंग स्टाफ ने संयुक्त रूप से केक काटा. डॉ विकास ने कहा कि नर्स समर्पण की प्रतीक हैं. मौके पर जीएम सह पीआरओ बीएन बनर्जी, नर्सिंग हेड रूपाली पांडे, पीआरओ महेश सिन्हा आदि थे. हिल कैंडी हॉस्पिटल चास में निदेशक डॉ रणवीर सिंह, डॉ आलोक कुमार, डॉ सुजीत कुमार, डॉ वरुणा झा ने संयुक्त रूप से केक काटा. कहा कि सेवा व समर्पण का नाम नर्सिंग है. उनकी सेवा का सम्मान करना चाहिए.
Bokaro News : नर्सों की सेवा भाव को सराहा गया
Bokaro News : विश्व नर्सिंग दिवस पर कई जगह कार्यक्रम हुए.
