Bokaro News : स्कूलों में दिखा त्योहारों का रंग

Bokaro News : बीआरएल डीएवी स्कूल भंडारीदह में छात्र और छात्राओं के लिए अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

फुसरो नगर, बीआरएल डीएवी स्कूल भंडारीदह में छात्र और छात्राओं के लिए अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया. प्रधानाचार्य आरके सिंह ने कहा कि आयोजन प्रतियोगिता का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, रचनात्मकता को मंच प्रदान करना और विद्यार्थियों में कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है. निर्णायक मंडली में एसआरयू भंडारीदह महिला क्लब की अध्यक्षा विभा सिंह, सोमिता सेन, मीनू कोरी थीं.

पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में शुक्रवार को दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा तीन के छात्रों द्वारा दिवाली थीम पर प्रस्तुत नृत्य नाटिका से हुई. इसके बाद कक्षा सात के मंजीत ने दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अंग्रेजी में भाषण दिया. कक्षा सात के विद्यार्थियों ने भाई दूज पर गीत प्रस्तुत किया. कक्षा पांच के विद्यार्थियों द्वारा छठ पूजा पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं.

रंगोली प्रतियोगिता और दीपोत्सव का आयोजन

दुगदा. स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुगदा में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता और दीपोत्सव का आयोजन हुआ. इसमें शंख, कोयल, दामोदर तथा स्वर्णरेखा सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया. महाविद्यालय के सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि दीप अंधकार को हराता है. आयोजन में प्राचार्य डॉ चंद्र सिंह भाटी, प्रशासनिक पदाधिकारी पूनम प्रसाद, सहायक प्राध्यापक जयश्री साह, बसंत कुमार, सच्चिता कुमारी, सोमनाथ बाउरी, अमरेंद्र कुमार, रितिका कुमारी, दीपक कुमार पॉल, शशांक कुमार का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >