Bokaro News : सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचायें कार्यकर्ता

Bokaro News : झामुमो चास नगर समिति की बैठक

Bokaro News : झामुमो चास नगर समिति के अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया की अध्यक्षता में चीराचास स्थित फार्म हाउस में बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे के निर्देशानुसार सभी नगर समितियों के वर्ग संगठनों का गठन एक सप्ताह के अंदर किया जाना है. कहा कि जो व्यक्ति पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे, उन्हें सम्मान दिया जायेगा. .श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से हेमंत सरकार की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. निगम के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं को सजग रहने और समाधान करवाने का आग्रह किया. संचालन चास नगर सचिव भागीरथ शर्मा ने किया. बैठक में महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, आलोक सिंह, नैयर जमाल, मनोज हेंब्रम, चंदू सिंह मुंडा, राकेश सिन्हा, मिथुन मंडल, रामदयाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, जलाल शाह, अकलू मांझी, अयूब रजा, सुनील यादव, रवि कुमार सिंह, सुनील सिंह, सुमन वर्मा, सानिया बेगम, कनक पाल, रूबी खातून, राज मनी देवी, मुस्कान, अंजली सोरेन, कुसुम भारती, दुर्गा दत्ता, धर्मवीर गुप्ता, रोहित केजरीवाल, राहुल, राकेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >