Bokaro News : थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस अधिकारी निलंबित

Bokaro News : चीरा चास : घायल अभियुक्त को अस्पताल की जगह थाने में रखने पर हुई कार्रवाई

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार सहित तीन पुलिस अधिकारी (एसआइ राजेश कुमार व एएसआइ संजय कुमार मंडल) को एसपी नाथू सिंह मीणा ने मंगलवार की देर शाम निलंबित कर दिया. थाना प्रभारी पुष्पराज पर अधीनस्थ पदाधिकारियों पर नियंत्रण का घोर अभाव के साथ दोनों पुलिस अधिकारी पर कर्तव्यहीनता के साथ पुलिस की छवि को धूमिल करने का का आरोप लगा है.पांच मई को सोशल मीडिया में चीरा चास थाना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें अभियुक्त के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया.

वायरल वीडियो की एसडीपीओ ने की जांच, एसपी ने किया निलंबित :

एसपी श्री मीणा ने मामले की जांच चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह से करायी. श्री सिंह ने जांच कर एसपी को रिपोर्ट सौंपी. जांच में बताया गया कि चार मई को संध्या में तकरीबन साढ़े सात बजे चीराचास थाना समीप वीणा रीजेंसी के सामाने हर्ष पांडेय व उनके सहयोगियों द्वारा चीराचास थाना कांड संख्या 37/26 के प्राथमिकी अभियुक्त आरिफ अंसारी के साथ मारपीट की सूचना मिली. इस पर गश्ती दल के पदाधिकारी राजेश कुमार व संजय कुमार मंडल घटनास्थल पर पहुंच कर आरिफ अंसारी को चोटिल पाया. जांच रिपोर्ट के अनुसार पुलिस पदाधिकारी द्वारा आरिफ को थाना ले जाकर हाजत में रखा गया, जिससे पुलिस की छवि धूमिल होती है. वीडियो में यह भी देखा गया कि एएसआइ संजय कुमार मंडल चीरा चास थाना कार्यालय में अनुचित परिधान में उपस्थित थे. एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, राजेश कुमार व संजय कुमार मंडल को निलंबित करने का आदेश जारी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >