Bokaro News : बोकारो में चर्म रोग विषय पर सेमिनार का आयोजन

Bokaro News : क्टर चार सिटी सेंटर स्थित वेलनेस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को ''इम्यूनिटी मजबूत तो चर्म रोग का खतरा कम'' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

बोकारो. सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित वेलनेस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को ””इम्यूनिटी मजबूत तो चर्म रोग का खतरा कम”” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. उद्घाटन चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सफी नियाज व सेंटर समन्वयक पूनम झा ने संयुक्त रूप से किया. डॉ नियाज ने कहा कि किसी भी तरह का चर्म रोग तभी होता है, जब रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. चर्म रोग एक्जिमा, कुष्ठ, स्कीन एलर्जी, लाइकोडरमा सहित कई तरह के होते हैं. कहा कि संक्रमित द्वारा उपयोग किये गये सामाग्री से दूरी रखें. इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के लिए ताजे फल, प्रोटीन, आयरन को आहार में शामिल करें. पानी, ग्रीन टी, लस्सी, जूस आदि लें. कहा कि चर्म रोग से बचने के मुख्य उपायों में कपडे़ धोने का पाउडर को नंगे हाथों से ना छुएं दस्ताना का प्रयोग करें. एक्जिमा से ग्रसित जगह पर तंग कपडे ना पहनें. सिंथेटिक कपड़ों का भी बिलकुल प्रयोग ना करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >