Bokaro News : तुपकाडीह से तेनुघाट तक 90 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क

Bokaro News : तुपकाडीह-तेनुघाट नहर किनारे की सड़क 90 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जायेगी. यह बात बेरमो विधायक ने कही.

फुसरो, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चलकरी उत्तरी पंचायत के गिरि टोला में मुख्य पथ (भादो महुआ) से आंगनबाड़ी केंद्र पुरनाडीह तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने मंगलवार को किया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत यह लगभग एक करोड़ रुपये की है. मौके पर विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं. कहा कि पिछले कार्यकाल में चलकरी में कई योजनाएं धरातल पर उतारी गयी थी. लेकिन यह महत्वपूर्ण सड़क छूट गयी थी. विधायक ने कहा कि तुपकाडीह-तेनुघाट नहर किनारे की सड़क 90 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जायेगी. इसका टेंडर और बजट में पारित हो चुका है. अगले दस दिनों में इसका शिलान्यास किया जायेगा. यह सड़क बेरमो के लिए लाइफ लाइन साबित होगी. अंबा टोला सीपीपी का भी टेंडर हो चुका है. खेतको और जारंगडीह के बीच जर्जर पुल के बारे में कहा कि इसका मुख्य कारण बालू उठाव है. सीओ से कहा है कि इसकी जांच करें कि कोई पुल के पीलर के पास से बालू ना उठाये. मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, पेटरवार प्रभारी परवेज अख्तर, अशोक मंडल, विजय मंडल, शिरोमणि मंडल, रवींद्र गिरि, मुन्ना गिरि, अरुण गिरि, सुदामा गिरि, नन्हे अंसारी, रूपलाल गिरि, रंजीत नायक, बिनोद नायक, अभय ठाकुर, निमाई मंडल, रूपलाल गिरि, विशेश्वरी देवी, सुशीला देवी, संवेदक बिनोद नायक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >