Bokaro News : गोमिया के इफ्तेखार महमूद की लिखी किताब का विमोचन

Bokaro News : गोमिया के भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद द्वारा लिखित पुस्तक 'महाजनी जुल्म विरोधी जनांदोलन' का विमोचन नयी दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेला के तीसरे दिन सोमवार को स्वतंत्र प्रकाशन के स्टॉल में हुआ.

ललपनिया. गोमिया के भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद द्वारा लिखित पुस्तक ”महाजनी जुल्म विरोधी जनांदोलन” का विमोचन नयी दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेला के तीसरे दिन सोमवार को स्वतंत्र प्रकाशन के स्टॉल में हुआ. मौके पर उपस्थित बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए लेखक ने बताया कि आजादी के बाद 70 के दशक तक वर्तमान रामगढ़ जिले में महाजनी जुल्म के विरुद्ध चले जन आंदोलन के गौरवशाली इतिहास पर पड़े वक्त की धूल को यह पुस्तक साफ करती है. यह आज की पीढ़ी को झारखंड की मिट्टी में शामिल शहीदों के लहू से परिचय कराती है. भाकपा के राष्ट्रीय सचिव राम कृष्ण पंडा और वामपंथी नेता डॉ गिरीश ने कहा कि इस तरह की किताबों का प्रकाशन और प्रसार बहुत आवश्यक है. प्रकाशक सुशील स्वतंत्र ने कहा कि जनक्रांतियों को कलमबद्ध कर प्रकाशित करना बहुत अहम कार्य है, यह जारी रहना चाहिए. इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव, मोहम्मद मुस्लिम, जुल्फीकार अली खान, कुमार उदय राज, शिल्पी ए, जामिया टीचर्स एसोसिएशन के प्रो असिरुल हक, एमके मोईन, रजिंदर सोनी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >