चास और बोकारो में बंगाली समाज के लोगों ने बांग्ला नववर्ष बुधवार को धूमधाम से मनाया. एक-दूसरे को बधाई दी. घर व दुकान की सफाई कर पूजा की. घरों में पकवान बनाये गये. बंगाली समुदाय के लोग इस दिन शादी, गृह प्रवेश, मुंडन व नये सामान की खरीदारी करना शुभ मानने हैं. गांवों में आज से हरि कीर्तन शुरू हुआ, जो पूरे महीना भर चलेगा. कालीबाड़ी समिति द्वारा बोकारो सेक्टर आठ स्थित कालीबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही लोग अपने परिवार के साथ पहुंचने लगे और पूजा की. शाम को संगीत संध्या का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न बंगाली संस्थाओं के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. रात्रि को आरकेस्ट्रा का आयोजन हुआ. इससे पहले समिति के अध्यक्ष देबू पाल व अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के आयोजन में महिला समिति की चैताली दास, स्वरूप दास, माधवी घोष, पीके दास, सुशांत चटर्जी, शरदेंदु घोषाल, डीके कुंडू, पार्थ घोष, अमित मजूमदार, डॉ अनिंदो मंडल, देवासी सहाना, विवेकानंद मुखर्जी, अनूप प्रमाणिक, संध्या पाल, शायनी भंडारी, तड़ित मुखोपाध्याय, गौतम गोराई, मिताली गोराई, सुबीर नदी, अंजन कांजीलाल, शिवदास आचार्य, मंदिर के मुख्य पुरोहित तरुण बनर्जी, विशाल खवास, सिद्धेश्वर घोषाल, गेंदु महतो आदि का योगदान रहा.
Bokaro News : धूमधाम से मना बांग्ला नववर्ष
Bokaro News : बंगाली समाज के लोगों ने बांग्ला नववर्ष धूमधाम से मनाया.
