संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया

बोकारो : वामपंथी पार्टियों की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंगलवार की शाम को कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में सपरिवार संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए संविधान की रक्षा करने का शपथ ली. साथ ही लॉकडाउन से पीड़ित गरीब मजदूर, मेहनतकश तबके तक खाद्य सामग्री और नकद राशि पहुंचाने को सुनिश्चित करने […]

बोकारो : वामपंथी पार्टियों की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंगलवार की शाम को कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में सपरिवार संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए संविधान की रक्षा करने का शपथ ली. साथ ही लॉकडाउन से पीड़ित गरीब मजदूर, मेहनतकश तबके तक खाद्य सामग्री और नकद राशि पहुंचाने को सुनिश्चित करने की मांग भी की गयी.

मौके पर सीपीएम के जिला सचिव बीडी प्रसाद, माले के जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर, सीपीआइ के राज्य मंडल सचिव राजेंद्र यादव व मासस के जिला सचिव दिलीप तिवारी, राज कुमार गोरांई, कुमार सत्येंद्र, जेएन सिंह, लोकनाथ सिंह, पीके पांडेय, स्वयंवर पासवान, भीम रजक आदि लोगों ने प्रस्तावना पाठ में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >