तेनुघाट उपकारा में हुई छापेमारी

तेनुघाट उपकारा में हुई छापेमारी

-प्रशासनिक टीम को नहीं मिला कोई आपत्तिजनक वस्तु

-लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक टीम ने की कार्रवाई

संवाददाता, बेरमो

बेरमो के नये अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार की अलसुबह चार बजे तेनुघाट उपकारा में छापेमारी की. एसडीएम व एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में गोमिया पुलिस निरीक्षक महेश कुमार सिंह, पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक कुमार राम, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी तेनुघाट अजीत कुमार सहित कई अधिकारी व पुलिस बल एवं महिला थाना बेरमो की आरक्षी भी शामिल थे. औचक निरीक्षण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर तेनुघाट जेल में छापेमारी की गयी. इस दौरान उपकारा से किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. उन्होंने कहा कि यह रूटीन जांच है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह का अभियान हमेशा चलाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >