Bokaro News : आज से 25 मई तक कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

Bokaro News : दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल ने दी रोलिंग ब्लॉक जानकारी

Bokaro News : 19 से 25 मई तक इंजीनियरिंग, टीआरडी, सिग्नल व दूरसंचार विभाग द्वारा रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किये जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. इससे ट्रेन संख्या 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर, 19 से 25 मई तक रद्द रहेगी. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस 19 से 22 मई तक रद्द रहेगी. 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू पैसेंजर 25 तक रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 68056/68060 (टाटा–आसनसोल–बराभूम) मेमू पैसेंजर 19 से 22 मई तक आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. इस अवधि में यह ट्रेन आद्रा-आसनसोल-आद्रा खंड में रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस 19 मई, 22 मई व 24 मई को बोकारो स्टील सिटी पार करते समय, यदि समय पर चल रही हो, तो खंड में 30 मिनट तक नियंत्रित की जायेगी. ट्रेन संख्या 18184 (बक्सर–टाटा) एक्सप्रेस 19 व 22 मई को, यदि समय पर चल रही हो, तो खंड में लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित की जायेगी. ट्रेन संख्या 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस 19 मई, 22 मई व 23 मई को खड़गपुर से 02 घंटे विलंब से रवाना होगी. 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 24 व 25 मई को हटिया से दो घंटे विलंब से रवाना होगी. ट्रेन संख्या 18601 (टाटा–हटिया) एक्सप्रेस 25 मई को चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी. यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. बताया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर समय-समय पर घोषणाएं की जायेंगी. Bokaro News : 19 से 25 मई तक इंजीनियरिंग, टीआरडी, सिग्नल व दूरसंचार विभाग द्वारा रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किये जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. इससे ट्रेन संख्या 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर, 19 से 25 मई तक रद्द रहेगी. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस 19 से 22 मई तक रद्द रहेगी. 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू पैसेंजर 25 तक रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 68056/68060 (टाटा–आसनसोल–बराभूम) मेमू पैसेंजर 19 से 22 मई तक आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. इस अवधि में यह ट्रेन आद्रा-आसनसोल-आद्रा खंड में रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस 19 मई, 22 मई व 24 मई को बोकारो स्टील सिटी पार करते समय, यदि समय पर चल रही हो, तो खंड में 30 मिनट तक नियंत्रित की जायेगी. ट्रेन संख्या 18184 (बक्सर–टाटा) एक्सप्रेस 19 व 22 मई को, यदि समय पर चल रही हो, तो खंड में लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित की जायेगी. ट्रेन संख्या 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस 19 मई, 22 मई व 23 मई को खड़गपुर से 02 घंटे विलंब से रवाना होगी. 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 24 व 25 मई को हटिया से दो घंटे विलंब से रवाना होगी. ट्रेन संख्या 18601 (टाटा–हटिया) एक्सप्रेस 25 मई को चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी. यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. बताया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर समय-समय पर घोषणाएं की जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >