Bokaro News : फुसरो में निकली निसान यात्रा

Bokaro News : फुसरो में 33वें श्री श्याम महोत्सव पर निसान यात्रा निकाली गयी.

श्याम भजन हारे का सहारा…, ले के हाथ में निसान…, लहरे निसान फुसरो में…, मोर छड़ी थ्यारे हाथा में…, तेरी मोर छड़ी के आगे… आदि भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे. मौका था 33वें श्री श्याम महोत्सव पर शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से फुसरो में निकाली गयी भव्य निसान यात्रा का. श्री शिव नारायण मंदिर करगली बाजार से निसान यात्रा निकली और इसमें शामिल श्रद्धालु हाथों में निसान लेकर ढोरी स्टाफ क्वार्टर, पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार होते हुए श्री अग्रसेन भवन फुसरो पहुंचे. इस दौरान जय श्री श्याम का जयकारा व श्याम भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे. 501 श्रद्धालुओं ने संकल्प के साथ निसान बाबा के चरणों में अर्पित किया.

झाकियां रही आकर्षण के केंद्र में

निसान यात्रा में भगवान राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती, मां काली व हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. म्यूजिक ग्रुप ने भी भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय कर दिया. बैंड-बाजे के अलावा महिलाओं ने भी बाबा श्याम के कई गीत गये. विभिन्न संगठनों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा निसान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत, पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी. करगली बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार आदि में निसान यात्रा का स्वागत फूलों से किया गया. आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कार्यक्रम सह संयोजक सरवन अग्रवाल सहित श्री श्याम मित्र मंडल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन, महिला समिति, महिला सृजन शाखा, अग्रसेन स्मृति ट्रस्ट के लोगों का योगदान रहा. मौके पर कृष्ण कुमार, युगेश तिवारी, उत्तम सिंह, राजन साव, ओमप्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, मनोज सिंह, अर्चना सिंह, भरत वर्मा, भोला सोनी, अरविंद सोनी, पिंकू गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >