कांग्रेस पार्टी ने निर्मला देवी को फुसरो नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है. बुधवार को इसकी घोषणा बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास में की. इससे पहले अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निर्मला देवी, अनु कुमारी, शकुंतला देवी व संगीता देवी के बीच समन्वय बनाने का प्रयास किया गया. लेकिन यह विफल रहा. इसके बाद बैठक में विधायक ने कहा कि कोर कमेटी व पीसीसी बैठक में निर्मला देवी का चयन किया गया है. इसका समर्थन अध्यक्ष प्रत्याशी अनु कुमारी, शकुंतला देवी ने किया. कहा कि कांग्रेस पार्षद पद के किसी को समर्थित प्रत्याशी नहीं बनायेगी. निर्मला देवी ने कहा कि पार्टी का भरोसा टूटने नहीं दूंगी. मौके पर नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, श्यामल सरकार, प्रमोद सिंह, बृजबिहारी पांडेय, डोमन पासवान, परवेज अख्तर, हरेंद्र सिंह, सुबोध सिंह पवार, जसीम रजा, मुरारी सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश निषाद, राजू सिंह, दिलीप सिंह, राजीव सिंह, केदार सिंह, उमेश रवि, नसीम अहमद, प्रिंस कुमार, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, सूरज मित्तल, मुन्ना हुसैन, ललन रवानी, मो इमरान, बीरू गिरी, प्रदीप महतो, अजंता सामद, सुषमा कुमारी, पम्मी सिंह, जितेंद्र सिंह, मानिक दिगार, रथु बाउरी आदि मौजूद थे.
Bokaro News : निर्मला देवी बनीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी

Bokaro News : निर्मला देवी बनीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी
Copied link
Bokaro News : कांग्रेस पार्टी ने निर्मला देवी को फुसरो नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है.