झारखंड के बोकारो में मॉब लिंचिंग, इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

मामले में एसडीपीओ सतिशचंद्र झा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है. अब तक 11 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

महुआटांड़ : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम धवैया में बीती रात दर्जनों लोगों ने गांव के 45 वर्षीय शख्स इमरान अंसारी की जमकर पिटाई कर दी. आनन फानन में महुआटांड़ थाना की पुलिस ने घायल व्यक्ति को रिम्स भेजा. लेकिन उसकी मौत हो गयी. इससे गांव में जबरदस्त तनाव पैदा हो गया है.

स्थिति को भांपते हुए एसपी चंदन झा के निर्देश पर एसडीपीओ बेरमो, कई इंस्पेक्टर, बीडीओ, सीओ सहित बड़ी संख्या में रैफ व जिला पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. एसडीएम बेरमो अनंत कुमार भी एसडीपीओ के साथ रात से कैंप किये हुए हैं. एसडीओ ने धवैया में एहतियातन धारा 144 लागू कर दिया है. इससे संबंधित पत्र में बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है. इस कारण से यहां दो समुदायों के बीच विवाद और तनाव उत्पन्न हो गया है.

गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद धवैया पहुंचे

इधर, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी धवैया पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे धवैया सहित आसपास के गांवों में जगह-जगह फोर्स की तैनाती कर दी गयी है.

एसडीपीओ सतीशचंद्र झा ने क्या कहा

मामले में एसडीपीओ सतीशचंद्र झा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है. अब तक 11 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. शुरूआती जांच अभी की गयी है जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

रिपोर्ट : रामदुलार पंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >