गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Madhav Lal Singh: गोमिया के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है.

गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई 

ललपनिया से रामदुलार पंडा की रिपोर्ट

Madhav Lal Singh: गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर गुरुवार को बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री एवं गोमिया के पूर्व विधायक स्वर्गीय माधवलाल सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में जनसैलाब उमड़ पड़ा. क्षेत्र के लोग अपने प्रिय जननेता को नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंचे. श्मशान घाट पर सशस्त्र बलों द्वारा दिवंगत नेता को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी गई. जैसे ही राजकीय सम्मान की प्रक्रिया पूरी हुई, पूरा साड़म “गोमिया का एक लाल कैसा हो — माधव लाल जैसा हो”, “माधव लाल अमर रहें” और “माधव बाबू अमर रहें” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. माहौल बेहद भावुक हो गया और समर्थकों की आंखें नम दिखीं.

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री आदरणीय योगेंद्र प्रसाद, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कुमार महेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज समेत कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे.

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

माधवलाल सिंह को क्षेत्र में जननेता, गरीबों की आवाज और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता माधव बाबू के रूप में जाना जाता था. उनके निधन से गोमिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि माधव बाबू आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं. मौके पर एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह, बीडीओ गोमिया महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद हैं.

बुधवार को हुआ था निधन

ज्ञात हो कि गोमिया के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का बुधवार को निधन हो गया. रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >