कसमार में 7 सितंबर को झामुमो का प्रदर्शन, खनिज विधेयक के खिलाफ खोला मोर्चा

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खनिज विधेयक 2026 के विरोध में 7 सितंबर को कसमार में प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे राज्य के हितों के खिलाफ बताया है।

खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कसमार प्रखंड समिति ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है. मंगलवार को गर्री पंचायत भवन में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात सितंबर को कसमार प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक से झारखंड और राज्यवासियों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. साथ ही केंद्र सरकार पर राज्य की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए विधेयक को वापस लेने की मांग की गयी.

इसके लिए 25 अगस्त से छह सितंबर तक प्रखंड की सभी पंचायतों और बूथों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को विधेयक के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों की जानकारी देने का निर्णय लिया गया.

बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा पंचायत और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने की अपील की.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, प्रमुख नियोती कुमारी, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, सिकंदर कपरदार, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर, कुलदीप कुमार, मिथिलेश जायसवाल, शास्त्री मुर्मू, बिनोद महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >