Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेते ही रेस हुई पुलिस, दुष्कर्म के दो मामलों में हुई त्वरित कार्रवाई

Jharkhand News : रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दुष्कर्म के दो मामलों में संज्ञान लेते ही झारखंड पुलिस रेस हो गयी. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गयी. गोड्डा पुलिस ने साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है. बोकारो में युवती से दुष्कर्म मामले में भी कार्रवाई हुई है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त गोड्डा को साध्वी के साथ हुए दुष्कर्म मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री को गोड्डा के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि मामले को संज्ञान में लेकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है. जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपको बता दें कि गोड्डा के सदर प्रखंड की रानीडीह पंचायत के फुदन टोला स्थित महर्षि मेहीं आश्रम की एक साध्‍वी के साथ अज्ञात अपराधियों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया था.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : कोरोना जांच के लिए रांची में आज स्पेशल ड्राइव, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54502

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो में एक युवती से दुष्कर्म मामले में उपायुक्त को पीड़िता को मदद पहुंचाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सूचित करने का आदेश दिया. इसके बाद झारखंड पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दी गई कि 2 सितंबर को बोकारो की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने का काफी प्रयास किया गया. इसके बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है. इसके बाद सीएम ने पीड़िता को मदद पहुंचाते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >