Jharkhand News : झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षक बिना लोकेशन बताये नहीं बना सकेंगे हाजिरी

झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा इसके लिए ई विद्यावाहिनी सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव किया गया है. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य किया गया है. इसके लिए विद्यालयों को टैब उपलब्ध कराया गया है.

Jharkhand News, रांची न्यूज (सुनील कुमार झा) : बिना लोकेशन बताये अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की हाजिरी नहीं बन सकेगी. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा इसके लिए ई विद्यावाहिनी सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव किया गया है. इसके तहत शिक्षकों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लोकेशन बताना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए विद्यालयों को टैब उपलब्ध कराया गया है.

झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब बिना अपना लोकेशन बताये हाजिरी नहीं बना सकेंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा इसके लिए ई विद्यावाहिनी सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव किया गया है. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य किया गया है. इसके लिए विद्यालयों को टैब उपलब्ध कराया गया है. शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर अब तक जो सॉफ्टवेयर काम कर रहा था, उसमें उपस्थिति बनाते समय लोकेशन दर्ज कराने की अनिवार्यता नहीं थी.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के साइबर क्राइम के गढ़ में शिक्षा की नयी रोशनी, बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे अधिकारी

लोकेशन दर्ज नहीं होने पर इसे शून्य बताया जाता था. अब शिक्षकों को लोकेशन बताना अनिवार्य हो गया है. शिक्षकों को टैब के साथ-साथ मोबाइल से भी उपस्थिति बनाने की सुविधा दी गयी है. राज्य के सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2018 से शिक्षकों को बायोमीट्रिक उपस्थिति बनाने का प्रावधान किया गया था.

Also Read: हाई सिक्योरिटी जोन में होगी रांची स्मार्ट सिटी, इंवेस्टर्स मीट में झारखंड के नगर विकास सचिव ने गिनायीं खूबियां

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >