बनगड़िया ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामडीह मोड़ स्थित जटाधारी ज्वेलर्स के मालिक चंदनकियारी निवासी संजय कुमार दत्त की मोटरसाइकिल की डिक्की से 10-15 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गयी. घटना शनिवार देर शाम की है. श्री दत्त ने सियालजोड़ी थाना अंतर्गत जराहारा गांव निवासी गुरुपद मंडल पर चोरी का आरोप लगाया है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर श्री दत्त ने रविवार को मामला दर्ज कराया है.
ऐसे हुई घटना
आवेदन में कहा कि प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करने के पहले मोटरसाइकिल की डिक्की में दुकान का सारा सामान व ज्वेलरी रख लिया. दुकान का शटर गिराने के बाद मोटरसाइकिल के पास पहुंचा तो डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखा सारा सामान गायब था. मोटरसाइकिल के पास खड़े गुरुपद मंडल से पूछताछ की तो वह भाग गया. चोरी में अन्य कई लोगों के भी शामिल होने की भी आशंका है. गुरुपद मंडल का पुत्र दुकान के बगल में चाउमीन का ठेला लगाता है और आरोपी अक्सर आया-जाया करता है. इधर, पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले का जायजा लिया. चास डीएसपी भी बनगड़िया ओपी पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की.
