Bokaro News : तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Bokaro News : चास में तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी.

चास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कॉलोनी के पुराना बांध तालाब में रविवार को डूबने से कैलाश नगर निवासी मुन्ना साव के इकलौते पुत्र 10 वर्षीय रोहन कुमार की मौत हो गयी. वह दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था. नहाने के क्रम में पानी में डूब गया. स्थानीय लोग बच्चे को तालाब से निकाल कर हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बांग्ला मध्य विद्यालय का था छात्र

रोहन मेन रोड स्थित बांग्ला मध्य विद्यालय का विद्यार्थी था. घटना के बाद परिजनों को रो-रो बुरा हाल है. पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >