रिटायर होने वाले कर्मियों को 31 मई तक क्वार्टर रखने के लिए बोसा ने दिया प्रस्ताव

बोकारो : सोमवार को हुई बीएसएल के अधिशासी निदेशकों की कमेटी की बैठक में बोसा ने 31 मार्च व 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले कर्मियों को 31 मई तक क्वार्टर रखने का प्रस्ताव दिया. बोसा अध्यक्ष एके सिंह ने गुरुवार को बताया : इसकी मंजूरी के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. श्री […]

बोकारो : सोमवार को हुई बीएसएल के अधिशासी निदेशकों की कमेटी की बैठक में बोसा ने 31 मार्च व 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले कर्मियों को 31 मई तक क्वार्टर रखने का प्रस्ताव दिया. बोसा अध्यक्ष एके सिंह ने गुरुवार को बताया : इसकी मंजूरी के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. श्री सिंह ने बताया : बीएसएल के कई अधिकारी-कर्मी इलाज के लिए बोकारो से बाहर थ़े . वे लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गये हैं. बोसा ने ऐसे कर्मियों को वहां रहने-खाने का खर्च बीएसएल-सेल की ओर से उनके पद के अनुसार देने की मांग की. बोसा ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए प्लांट के अंदर व बाहर मैन पावर को रिड्यूज करने की भी मांग की. साथ ही कोरोना संक्रमण के लड़ने के लिए सेल की ओर से 30 करोड़ व बीएसएल की ओर से 25 लाख रुपये देने की पहल का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >