साड़म के लोग घबराये नहीं, लॉकडाउन का पालन करें : विधायक

बेरमो : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर साड़म क्षेत्र के लोगों से नहीं घबराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में क्षेत्र की जनता को संक्रमण से […]

बेरमो : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर साड़म क्षेत्र के लोगों से नहीं घबराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में क्षेत्र की जनता को संक्रमण से बचाने और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उम्मीद है कि सभी नागरिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना प्रभावित क्षेत्र के लोगों से हमारा विशेष आग्रह है कि इस संकट को टालने के लिए जो मापदंड तय किया गया है, उसका अनुपालन हर हाल में करें. तभी हम कोरोना से मुक्ति पा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >