मतदान केंद्रों में चार-चार स्कूली छात्र वॉलंटियर के रूप में होंगे तैनात

मतदान केंद्रों में चार-चार स्कूली छात्र वॉलंटियर के रूप में होंगे तैनात

फुसरो. गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा. बेरमो प्रखंड के सभी 142 बूथों में 14 से 17 वर्ष तक के चार-चार स्कूली छात्र वॉलंटियर के रूप में तैनात किये जायेंगे. बेरमो प्रखंड प्रशासन की ओर से इनके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राम रतन हाई स्कूल ढोरी में किया गया. प्रशिक्षक सुनील कुमार व सोनूकांत वर्मा ने बताया कि बूथों में तैनात वॉलंटियर का काम मतदाताओं को लाइन में लगवाना, दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को पहले मतदान करवाना, लाइन में लगे व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर ओआरएस का घोल देना है. साथ ही मतदान प्रक्रिया में सहयोग करना है. मौके पर मनोज कुमार, सुबोध कुमार, संतोष यादव, रमेश प्रसाद, आशा कुमारी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रदीप कुमार, सुभम कुमार, अमित कुमार, कृष्णा कुमार, मोहित कुमार महतो, विवेक कुमार, तिलेश्वर राम, सुरेंद्र महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >