Bokaro News : पिछरी कॉलोनी में पांच दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी कॉलोनी में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामकथा ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को शुरू हुआ. गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी.

फुसरो. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी कॉलोनी में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामकथा ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को शुरू हुआ. गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. हथिया पत्थर स्थित दामोदर नदी तट में आचार्य मनोज चौबे ने मुख्य यजमान सिंटू मिश्रा व उनकी पत्नी विभा देवी से पूजा करायी. इसमें बाद कलशों में जल भरा गया और कलश यात्रा मंदिर वापस लौटी. कलश यात्रा में कतरास से आये कलाकारों द्वारा भगवान शिव-पार्वती, राम-लक्ष्मण व सीता, वीर हनुमान व वानर सेना की झांकियां प्रस्तुत की गयी. उदेश दुबे ने बताया कि 14 से 18 फरवरी तक रामकथा प्रसिद्ध वक्ताओं द्वारा सुनायी जायेगी. 18 फरवरी को भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी. कलश यात्रा में पंडित अभिषेक शास्त्री, करमु मिस्रा, जितेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, अशोक सिंह, रामलाल मुंडा, सौरभ कुमार, प्रवेश मिश्रा, शोभा देवी, मंजू देवी, निकिता मिश्रा, निशा कुमारी, अंजली कुमारी, पायल मिस्रा, ऋषि मिश्रा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >