Bokaro News : कसमार में वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत

Bokaro News : पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

Bokaro News : कसमार थाना क्षेत्र की सोनपुरा पंचायत स्थित सिलीसाड़म गांव में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात होने से पांच मवेशियों की मौत हो गयी. सभी मवेशी सिलीसाड़म निवासी सर्वेश्वर हांसदा के हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर लगभग तीन बजे के बाद जब बारिश शुरू हुई तो सभी गाय व बैल बारिश से बचने के लिए बांस की झाड़ी के पास खड़े हो गये. इसी बीच तेज गर्जन के साथ वज्रपात में पांचों गाय, बैल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके बाद बारिश थमते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. एक किसान के पांच मवेशी की मौत से परिवार काफी दुखी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सरकारी मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >