Bokaro News : चंद्रपुरा प्लांट से सटे जंगल में लगी आग
Bokaro News : डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट से सटे जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी.
डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट से सटे चंद्रपुरा-भंडारीदह सड़क के किनारे जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी. हवा के कारण दोपहर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग से कई पेड़-पौधे जल गये.
नये प्लांट के निर्माण को लेकर क्वार्टरों को ध्वस्त करने का काम शुरू
चंद्रपुरा में लगने वाले 1600 मेगावाट के नये सुपर क्रिटिकल प्लांट को लेकर डी टाइप क्षेत्र में शुक्रवार को क्वार्टरों के ध्वस्त करने का काम शुरू किया गया. यह टेंडर मुंबई की एक कंपनी ने लिया है. काम का उद्घाटन प्लांट के अधिकारियों ने किया. बता दें कि डी टाइप क्षेत्र में ही नया प्लांट बनना है. डीवीसी ने प्रथम चरण में यहां के क्वार्टरों व गैर आवासीय आवासों को हटाने का टेंडर दिया है.