बोकारो में जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, किसी का घर तोड़ा तो किसी के फसलों को बनाया निवाला

जानकारी के मुताबिक हाथियों ने गांव की महिला विसनी देवी का चार क्विंटल चावल, दो क्विंटल धान, दरवाजा खिड़की और लगभग 15 फीट चहार दिवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

बोकारो : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत‌ पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ के निकट बलथरवा गांव मे बुधवार की रात को बड़ी संख्या में जंगली हाथियों का झुंड गांव पहुंचा. जंगली हाथियों का झुंड के गांव पहुंचते ही इलाके में अफरा तफरी मच गयी. ग्रामीणों के द्वारा हो हल्ला करने पर भी कोई असर नही हुआ. तब ग्रामीण अपनी अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने घर के छत के ऊपर चढ़ गये.

इस दौरान हाथियों ने खेत में लगे फसलों को अपना निवाला बनाया. हाथियों के झुंड ने करीब दो घंटे गांव में उत्पात मचाते रहे. जानकारी के मुताबिक हाथियों ने गांव की महिला विसनी देवी का चार क्विंटल चावल, दो क्विंटल धान, दरवाजा खिड़की और लगभग 15 फीट चहार दिवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. वहीं, ग्रामीण तिलकी देवी ने कहा कि हाथी ने मेरे घर, खिड़की और दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर मकान में रखे तीन क्विंटल आलू खा गये है.

Also Read: बोकारो के ट्रक चालक की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से भगाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि पास के जंगल में हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. उन्हें डर है कि फिर से हाथी गांव में उत्पात न मचाने लग जाए. सूचना मिलने के बाद वनपाल रजा अहमद गांव पहुंचे और क्षति का आकलन कर वरीय अधिकारी को सूचना देकर त्वरित मुआवजा दिलाने की बात कही. वहीं वन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पहाड़िया ने कहा कि जंगली हाथियों का झुंड एक साल में दो बार आ चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >