Bokaro News : अगर बिजली की समस्या से त्रस्त हैं तो पहुंचे टीए-इलेक्ट्रिकल

Bokaro News : बीएसएल नगर -सेवा में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ शुरू

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारोे. बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर-सेवा (टीए) विभाग में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ की शुरुआत सोमवार को की गयी. सप्ताहव्यापी यह विशेष कार्यक्रम उपभोक्ताओं को सुलभ, पारदर्शी व उत्तरदायी विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

विद्युत संबंधी शिकायतों व समस्याओं का होगा निवारण :

इस ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों व समस्याओं का यथासंभव प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता अपनी विद्युत समस्याएं, शिकायतें व सुझाव नगर-सेवा भवन में दर्ज करा सकते हैं.

सेवा प्रदाता व उपभोक्ताओं के बीच संवाद को सुदृढ़ करना उद्देश्य :

यह आयोजन वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सेवा प्रदाता व उपभोक्ताओं के बीच संवाद को सुदृढ़ करना है. इस दौरान कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम (सीजीआरएफ), बोकारो के सदस्य व नगर-सेवा (टीए-इलेक्ट्रिकल) विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

शिकायतों के साथ रचनात्मक सुझाव भी साझा करें उपभोक्ता :

नगर-सेवा विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें. अपनी शिकायतों के साथ-साथ रचनात्मक सुझाव भी साझा करें, ताकि सेवाओं में और अधिक सुधार लायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >