प्रतिनिधि, पिंड्राजोरा चास प्रखंड के पुंडरू गांव में आयोजित पांच दिवसीय आदि चड़क पूजा के चौथे दिन शनिवार को भोक्ता पर्व में आलकाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुंडरू सोलह आना दिगर की ओर से आयोजित अनुष्ठआन में बड़ी संख्या में भोक्ताओं ने अपनी पीठ, जीभ, पेट आदि जगहों पर लोहे की कील चुभों कर 40-45 फीट ऊंचे खूंटे के ऊपर घूम कर भगवान शिव को अपनी भक्ति समर्पित की. साथ ही आलकाप के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक हैरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों को अचंभित कर दिया. इस अनुष्ठान को देखने के लिए झारखंड के हर क्षेत्र के अलावा पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. यहां चड़क पूजा के अवसर पर छऊ नृत्य, बांग्ला नाटक, वासी काप, भजन संध्या आदि का आयोजन किया गया. पूजा कमेटी के लोगों ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर से एक सदस्य का आलकाप में हिस्सा लेना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर साल भर के बीच उस परिवार में बूढ़ा बाबा कोई-न-कोई विघ्न बाधा पहुंचाने का एहसास कराते हैं. इस अवसर पर गांव में लगातार पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ -साथ मेले भी आयोजन किया गया है. भोक्ता पर्व में दिखे हैरतअंगेज करतब : मुख्य प्रदर्शन में कलाकारों ने भीष्म पितामह की तीरों की शैय्या, ईशा मसीह को सूली सहित धारदार हथियारों को पेट के पार दर्शाया जाना, फांसी पर लटकना जैसे हैरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों को अचरज में डाल दिया. मौके पर भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो, जिला अध्यक्ष जयदेव राय, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, झामुमो जिला उपाध्यक्ष विजय रजवार पुंडरू गांव पहुंच कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की.
पुंडरू गांव में भोक्ताओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

पुंडरू गांव में भोक्ताओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब
Copied link
पुंडरू गांव में भोक्ताओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब