झारखंड के इस गांव में जंगली जानवरों से रक्षा के लिए हुई थी दुर्गा मंदिर की स्थापना

मंदिर बनने और उसमें पूजा-पाठ शुरू होने के बाद गांव में शेर और बाघ जैसे खूंखार जानवरों का आना बंद हो गया. कुछ छोटे-मोटे जंगली जानवर और जीव-जंतु आते, लेकिन उनसे ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं होता था. इसके बाद से मंदिर के प्रति ग्रामीणों की आस्था बढ़ती गई.

ललपनिया, नागेश्वर : झारखंड में एक गांव ऐसा भी है, जहां जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने मां दुर्गा के मंदिर की स्थापना की थी. आज भी इस मंदिर में गांव के हर घर से एक बकरे की बलि दी जाती है. इस गांव के लोग बताते हैं कि पांच पीढ़ियों से वे लोग इस दुर्गा मंदिर में मां की आराधना कर रहे हैं. उनका कहना है कि उनका गांव चारों ओर से घने जंगलों से घिरा है. इसलिए कभी भी जंगली जानवर आ जाते थे. कभी बाघ, तो कभी शेर, भालू और अन्य जंगली जानवर. कई बार जानवरों ने गांव के लोगों को अपना शिकार बनाया. इसके बाद बुजुर्गों ने काफी विचार-विमर्श के बाद शेर की सवारी करने वाली मां दुर्गा के मंदिर की स्थापना करने का फैसला किया. विधिवत तरीके से मंदिर बनाया गया और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई. इसके बाद से गांव में शेर और बाघ जैसे खूंखार जानवरों का आना बंद हो गया. कुछ छोटे-मोटे जंगली जानवर और जीव-जंतु आते, लेकिन उनसे ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं होता. इसके बाद से मंदिर के प्रति ग्रामीणों की आस्था बढ़ती गई.

बोकारो के झुमड़ा पहाड़ पर है बलथरवा गांव

यह गांव बोकारो जिला के झुमड़ा पहाड़ पर स्थित है. गांव का नाम है बलथरवा. पचमो पंचायत स्थित बलथरवा गांव में बराबर जंगली जानवरों की वजह से लोग आतंकित रहते थे. लेकिन, जब से भगवती मंदिर की स्थापना हुई, जंगली जानवरों का आतंक कम हो गया. आज भी ग्रामीण भगवती मंदिर में पूजा करते हैं. दुर्गा पूजा के दौरान हर साल यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं. दुर्गा मंडप में बकरे की बलि भी होती है. ग्रामीणों का विश्वास है कि जबसे मंदिर (मंडप) की स्थापना हुई है, यहां पूजा-पाठ शुरू हुआ है, तब से गांव के लोग सुकून की जिंदगी जी रहे हैं.

इतवारी महतो ने की थी पूजा की शुरुआत

स्थानीय लोग बताते हैं कि इस मंदिर में सबसे पहले इतवारी महतो ने पूजा की शुरुआत की, उसके बाद अमित महतो, फिर साधु महतो, कीनू महतो, मोती महतो और उसके बाद वर्तमान में पांच भाई अभी साथ में मिलकर पूजा करते हैं. सभी को विश्वास है कि मां भगवती हम सभी ग्रामीणों की रक्षा करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >