चौथी झारखंड राज्य गतका प्रतियोगिता में डीपीएस चास ने एक स्वर्ण सहित 24 पदक जीते, विवेक का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

चौथी झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप में डीपीएस चास के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर बोकारो का नाम रोशन किया। विवेक का राष्ट्रीय चयन।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, चास के खिलाड़ियों ने चौथी झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए. धनबाद जिला गतका एसोसिएशन के तत्वावधान में 22 और 23 अगस्त को धनबाद स्थित जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में डीपीएस चास के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदक जीते.

कक्षा 10 के छात्र विवेक महतो ने अंडर-19 बालक वर्ग की टीम-फेरी सोटी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है. विवेक के इस प्रदर्शन से विद्यालय के साथ-साथ बोकारो का भी गौरव बढ़ा है.

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सोनू कुमार, प्रखर प्रत्यूष, अनमोल कुमार, वैभव राज, शौर्य राज साहा, राज आर्यन, शुभम राय, आर्यन हांसदा, कुंदन कुमार महथा, अश्विन राज और रुद्र सिंह शामिल हैं. वहीं, सौरव कुमार, कौशिक तिवारी, रोशन कुमार, ओम कुमार सहित कुल 12 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताई.

विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल, निदेशिका सह प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी और सचिव सुरेश अग्रवाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >