Bokaro News : कोयलांचल में सजा धनतेरस का बाजार

Bokaro News : धनतेरस को लेकर बेरमो के बाजार सज कर तैयार हैं.

बेरमो, धनतेरस को लेकर बेरमो में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और गहना बाजार समेत अन्य दुकानें सज धजकर तैयार हैं. दुकानों में पर्याप्त स्टॉक रखा गया है. कई दिनों से बाइक व अन्य वाहनों की बुकिंग की जा रही है. धनतेरस को लेकर ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिया जा रहा है. . दुकानदारों को इस बार जीएसटी स्लैब में बदलाव होने के कारण अच्छी बिक्री होने की उम्मीद हैं. कुछ दुकानदार महंगाई का असर रहने की बात कह रहे हैं. अनुमान के मुताबिक बेरमो में धनतेरस के दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है.

बेरमो अनुमंडल के फुसरो बाजार, जरीडीह बाजार, कुरपनिया, चंद्रपुरा, कथारा, बोकारो थर्मल, गोमिया, साड़म व तेनुघाट में धनतेरस को लेकर दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. कई लोगों ने रांची, बोकारो, धनबाद आदि शहरों में चारपहिया वाहनों की बुकिंग करा रखी है. कई लोग 12 व 16 चक्का ट्रक भी खरीदेंगे.

जीएसटी स्लैब में बदलाव का दिखेगा असर

फुसरो बाजार में धनतेरस को लेकर सड़क किनारे झाड़ू, लाइट, दीये, पटाखे की कई अस्थायी दुकानें लगी हैं. धनतेरस पर इस बार मोबाइल बाजार में सैमसंग का ए-36, ए-56, जेड फोल्ड-7, एस-25अल्ट्रा मॉडल 10 हजार से लेकर 1.75 लाख तक बाजार में उपलब्ध है. इसके अलावा फोल्ड-5, फ्लीप-5 सहित एस-23 अल्ट्रा मोबाइल की काफी डिमांड है. एस सीरिज का मोबाइल 40 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक उपलब्ध है. फ्रेम टीवी की भी मांग है. फ्रेम टीवी 80 हजार से तीन लाख तक के रेंज में है. एलइडी टीवी भी 12 हजार से लेकर दो लाख तक के उपलब्ध है. सभी टीवी में एआइ है तथा तीन साल का वारंटी है. साथ ही नयी टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज साइड बाय साइड की भी डिमांड है. फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन की भी मांग है. सैमसंग स्मार्ट प्लाजा, फुसरो के मालिक पिंटू सिंह ने कहा जीएसटी स्लैब में बदलाव होने से ग्राहकों को काफी राहत मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >